Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 10 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: गोविंद नगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

मथुरा। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोविंद नगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 2:46 बजे गोविंद नगर थाना क्षेत्र के डींग गेट चौकी अंतर्गत 80 फुटा रोड पर हरिकेश गौतम की गली के सामने चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मौहसिम उर्फ पहलवान (30 वर्ष), पुत्र इस्लाम, निवासी नई बस्ती पुरानी रेलवे लाइन, थाना गोविंद नगर, मथुरा को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से बरामदगी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर थाना गोविंद नगर में मुकदमा संख्या 410/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय वर्मा, उपनिरीक्षक मयंक वत्स, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल संजीत और कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे।

Previous News

राम बारात की तैयारियों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी आशना चौधरी ने थाना गोविंद नगर में ली बैठक

Next News

गोविंद नगर पुलिस ने चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार