मथुरा में निकलने वाली ऐतिहासिक भगवान प्रभु श्री राम बारात, रामलीला शोभायात्रा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी आशना चौधरी ने थाना गोविंद नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में नगर क्षेत्र के संबंधित थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों तथा रामलीला शोभायात्रा
कमेटी के सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया बैठक में कोतवाली प्रभारी, थानाध्यक्ष गोविंद नगर, प्रभारी सदर और प्रभारी यातायात सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान आगामी राम बारात, रामलीला शोभायात्रा और दशहरा पर्व के आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई अधिकारियों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर त्योहारों को सकुशल संपन्न
कराने पर विचार-विमर्श किया बैठक में शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी आशना चौधरी ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन द्वारा तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि राम बारात, रामलीला शोभायात्रा और दशहरा पर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके