Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 10 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोविंद नगर पुलिस ने चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार

मथुरा। गोविंद नगर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 2:28 बजे डींग गेट चौकी क्षेत्र में मसानी लिंक रोड से पुरानी रेलवे लाइन की तरफ लगभग 100 कदम की दूरी पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अनिल (38 वर्ष), पुत्र संतोष, निवासी गोकरण देव महादेव मोक्षधाम के पास, थाना गोविंद नगर, मथुरा को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी का मूल पता मायाटीला, थाना गोविंद नगर, मथुरा बताया गया है।

आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गोविंद नगर में मुकदमा संख्या 411/2026, धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजय वर्मा, उपनिरीक्षक आजाद सिंह, कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल अंकित बाबू और कांस्टेबल प्रांजल सागर शामिल रहे।

Previous News

मथुरा: गोविंद नगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Next News

गोविंद नगर पुलिस ने दो युवकों को अवैध पिस्टल और तमंचे के साथ किया गिरफ्तार