Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 07 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राहुल गांधी बोले- ‘मेरे खिलाफ 45 FIR हैं, मुझे 100 चाहिए’, बोले- हर FIR मेरे लिए मेडल

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उनके खिलाफ अब तक 45 FIR दर्ज हैं और वह 100 FIR चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए हर FIR एक मेडल की तरह है।

दरअसल, विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं। विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च किया था। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए। इसके बाद कई सांसदों को हिरासत में लिया गया और राहुल गांधी समेत कुछ नेता आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर हिरासत में लिया।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं के खिलाफ आकाशवाणी भवन परिसर में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने को लेकर FIR दर्ज की है।

बुधवार को विपक्ष ने प्रदर्शन का स्थान बदलकर जंतर-मंतर करने का फैसला किया। राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस ने पहले वाले स्थान पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी, इसलिए विपक्ष अब निर्धारित प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर जाकर अपनी मांग उठाएगा।

Previous News

गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की मौत, सभी बच्चों को परिजनों के साथ भेजा गया घर

Next News

23 अक्टूबर को विधान परिषद चुनाव: वोट डालने के लिए पहचान पत्र जरूरी, 10 दस्तावेजों में से कोई एक मान्य