थाना जैत पुलिस ने बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को 06 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:25 बजे ग्राम सकराया तिराहे के पास मंदिर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय पुत्र रामप्रकाश, निवासी ग्राम सकराया, पोस्ट बड़ी आट्स, थाना जैत, जनपद मथुरा, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना जैत में मु0अ0सं0 657/2026, धारा 64(1)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है और वह इस अभियोग में वांछित चल रहा था।
पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना वृंदावन में वर्ष 2022 और 2023 में मारपीट, बलवा, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं।