Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 06 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
देवी इन्दुलेखा ने अज्ञात लोगों पर अभद्रता और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, पुलिस में दी तहरीर

वृंदावन। जैंत रोड स्थित सनसिटी अनंतम निवासी ज्योति भदवार उर्फ देवी इन्दुलेखा (33) ने अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ अभद्रता, दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रामनरेती चौकी में तहरीर दी है।

तहरीर के अनुसार, 3 अक्टूबर को राधा केलि कुंज के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर बिना किसी वजह के अभद्रता और धक्का-मुक्की की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देवी इन्दुलेखा ने मानसिक आघात पहुंचने की बात कही है।

देवी इन्दुलेखा का आरोप है कि अज्ञात लोगों की ओर से उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिसके बाद वह भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Previous News

बलात्कार के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Next News

मोंठ में मिशन शक्ति फेज-5.2 के तहत जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं-बच्चियों को बताए हेल्पलाइन नंबर