Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 06 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना जमुनापार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना जमुनापार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 06 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे किनारई के बाहर बम्बिया तिराहा से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रूपेन्द्र उर्फ रोविन्द पुत्र राम दयाल, निवासी किनारई, थाना जमुनापार, जनपद मथुरा, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना जमुनापार में मु0अ0सं0 383/2026 के तहत धारा 80(2), 85, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं तलाश के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त: रूपेन्द्र उर्फ रोविन्द, पुत्र राम दयाल, निवासी किनारई, थाना जमुनापार, मथुरा, उम्र करीब 30 वर्ष

Previous News

उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को किया सम्मानित

Next News

बलात्कार के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार