Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 06 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
होडल मंडी में धान बेचने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में नौहझील क्षेत्र के एक किसान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा यूपी-हरियाणा बॉर्डर के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमर सिंह (30) पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम मनीगढ़ी, थाना नौहझील के रूप में हुई है। बताया गया कि अमर सिंह सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की फसल लादकर हरियाणा के होडल स्थित मंडी में बेचने जा रहे थे।

जैसे ही उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली बॉर्डर स्थित होटल ओल्ड राओ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हादसे में अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वहीं किसान युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव मनीगढ़ी पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Previous News

महेंद्र सिंह टिकैत की 93वीं जयंती पर किसान क्रांति यूनियन ने किया श्रद्धासुमन अर्पित, भारत रत्न देने की मांग

Next News

जिला अस्पताल में अज्ञात वृद्ध मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल अस्पताल प्रशासन ने लिया संज्ञान