Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 06 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिला अस्पताल में अज्ञात वृद्ध मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल अस्पताल प्रशासन ने लिया संज्ञान

मथुरा के जिला अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अज्ञात वृद्ध मरीज के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और पूरे प्रकरण पर सफाई दी है।

सीएमओ देवेंद्र भिटौरिया के मुताबिक, यह वृद्ध मरीज पिछले करीब तीन दिनों से जिला अस्पताल परिसर में इधर-उधर घूम रहा था। इसी दौरान उसने एक अन्य मरीज के अटेंडेंट से खुद अस्पताल के गेट के बाहर तक पहुंचाने का अनुरोध किया था।

सीएमओ के अनुसार, अटेंडेंट वृद्ध को गेट की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान वृद्ध मरीज अचानक जमीन पर लेट गया। इसके बाद अटेंडेंट उसे खींचकर आगे ले जाने लगा। इसी बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

वीडियो बनता देख अटेंडेंट ने वृद्ध मरीज को वहीं छोड़ दिया और मौके से चला गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जानकारी जुटाई।

सीएमओ के मुताबिक, अटेंडेंट से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे इस तरह वृद्ध को जमीन पर खींचना गलत होने की जानकारी नहीं थी। उसका कहना था कि अगर उसे इसकी जानकारी होती तो वह ऐसा नहीं करता।

वहीं, अस्पताल प्रशासन ने अब वृद्ध मरीज को जिला अस्पताल के एक वार्ड में बेड उपलब्ध करा दिया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की देखभाल को लेकर सवाल जरूर उठ रहे हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वृद्ध मरीज को अब भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

फिलहाल वृद्ध मरीज का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से आवश्यक जानकारी ली जा रही है।

Previous News

होडल मंडी में धान बेचने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

Next News

उत्कृष्ट कार्य के लिए एएसपी आशना चौधरी को किया सम्मानित