Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 06 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा से गुड़गांव के लिए शुरू हुई सीधी रोडवेज बस सेवा, यात्रियों को मिलेगी राहत

मथुरा से गुड़गांव जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को गुड़गांव जाने के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध होगी। मथुरा डिपो से प्रतिदिन गुड़गांव के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है।

यह बस मथुरा के नए बस स्टैंड से सुबह 9 बजे गुड़गांव के लिए रवाना होगी। बस सुबह 8:30 बजे नए बस स्टैंड पहुंचेगी और 9 बजे गुड़गांव के लिए प्रस्थान करेगी। निर्धारित समय के अनुसार बस दोपहर 12:45 बजे गुड़गांव पहुंचेगी।

वहीं गुड़गांव से यही बस दोपहर 1 बजे मथुरा के लिए रवाना होगी और शाम करीब 4:30 बजे मथुरा के नए बस स्टैंड पहुंचेगी।

नए बस स्टैंड प्रभारी राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि इससे पहले मथुरा से गुड़गांव के लिए कोई सीधी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब मथुरा डिपो से यह सीधी बस सेवा शुरू की गई है।

यह नॉन-एसी बस सेवा होगी और इसका किराया करीब 210 रुपये निर्धारित किया गया है। नई बस सेवा शुरू होने से मथुरा और गुड़गांव के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

Previous News

मथुरा का राजकीय संग्रहालय मात्र 15 कर्मचारियों के हवाले, 65 से घटकर रह गई कर्मचारियों की संख्या

Next News

प्रेमानंद महाराज को फलाहारी महाराज ने किडनी देने की जताई इच्छा