Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 03 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई सघन चेकिंग

SSP के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में चला सुरक्षा अभियान, कानून-व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस ने किया पैदल मार्च

मथुरा। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर 2026 को मथुरा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने लोगों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी ली।

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर आवश्यक पूछताछ एवं जांच की। पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

मथुरा पुलिस का यह अभियान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

Previous News

529 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ महावन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Next News

कोसी में श्रीराम-भरतमिलाप मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीएम ने अधिकारियों संग की बैठक