थाना महावन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 491 टेट्रा पैक नगीना मार्का और 38 टेट्रा पैक तेजस बुलन्द मार्का अवैध देशी शराब बरामद की है। इसके अलावा आरोपी के पास से 850 रुपये नकद भी मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:05 बजे थाना महावन पुलिस टीम कस्बा महावन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पंचायत घर से करीब 200 मीटर आगे एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान संतोष पुत्र गोपाल, निवासी अहूरी, थाना छाता, जनपद मथुरा, उम्र करीब 48 वर्ष के रूप में हुई।
529 टेट्रा पैक शराब बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 529 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। इसमें 491 टेट्रा पैक नगीना मार्का देशी शराब (मसाला), उत्तर प्रदेश तथा 38 टेट्रा पैक तेजस बुलन्द मार्का देशी शराब शामिल हैं। साथ ही 850 रुपये नकद बरामद किए गए।
आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना महावन में मु0अ0सं0 265/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।