Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 02 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी की तेज, दिनेश गुर्जर ने गोवर्धन के गांवों में किया जनसंपर्क

गोवर्धन। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने भी मथुरा जिले में संगठन को सक्रिय करने और गांव-गांव जनसंपर्क अभियान बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। हाल ही में सपा ने चौधरी दिनेश सिंह गुर्जर को मथुरा का प्रभारी बनाया है।

इसी क्रम में शुक्रवार को सपा के मथुरा प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी दिनेश गुर्जर ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के पैठा, खामनी, अरहेरा, बाकलपुर समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला एवं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान दिनेश गुर्जर ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी ली। साथ ही पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया।

दिनेश गुर्जर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने की बात कही।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है, हालांकि चुनाव की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

Previous News

मांट पुलिस की कार्रवाई, 20 पव्वे नगीना मार्का देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Next News

राया में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार