मथुरा के थाना मांट पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे नगीना मार्का देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:23 बजे बारहमासी चौराहे से दरवे नहर की तरफ करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम सुर्रका, थाना मांट, जनपद मथुरा, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मांट में मु0अ0सं0 235/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार और हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।