Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 29 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से मिले अंकित बंसल, राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट कर मथुरा आने का दिया निमंत्रण

इंटरनेशनल बिजनेस समिट के दौरान लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष एवं बंसल फूड्स के अंकित बंसल ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अंकित बंसल ने उन्हें ब्रज की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी राधा-कृष्ण की मनमोहक मूर्ति भेंट की और मथुरा-वृंदावन आकर ब्रजभूमि के दर्शन करने का निमंत्रण दिया।

राधा-कृष्ण की सुंदर मूर्ति देखकर शिल्पा शेट्टी ने ब्रज और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि भगवान बांके बिहारी जी उन्हें जल्द अपने दर्शन के लिए मथुरा बुलाएं।

मुलाकात के दौरान शिल्पा शेट्टी ने मथुरा की बढ़ती वैश्विक पहचान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मथुरा की पहचान अब विश्व स्तर पर बढ़ती जा रही है और यहां जन्म लेकर रहने वाले लोग भाग्यशाली हैं।

अंकित बंसल ने कहा कि ब्रज की संस्कृति, श्री राधा-कृष्ण की भक्ति और भगवान बांके बिहारी की महिमा देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करती है। देश की जानी-मानी हस्तियों को ब्रज की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना मथुरा की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास है।

मुलाकात के दौरान मथुरा-वृंदावन की आध्यात्मिक विरासत, ब्रज संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं को लेकर भी आत्मीय चर्चा हुई

Previous News

मथुरा: NH-19 हाईवे पर ट्रक से 2 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Next News

रात में चेकिंग के दौरान गोविंद नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा चाकूबाज, 12 मुकदमों का आपराधिक रिकॉर्ड