गोविन्द नगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि 28 सितंबर 2026 को रात करीब 2:07 बजे मसानी लिंक रोड से पुरानी रेलवे लाइन की ओर करीब 50 कदम की दूरी पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने राजन पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह, निवासी राधेश्याम कॉलोनी, थाना गोविन्द नगर, मथुरा, उम्र करीब 27 वर्ष को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना गोविन्द नगर में मु0अ0सं0 396/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोविन्द नगर और जैत थानों में आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें गोविन्द नगर थाने के वर्ष 2023, 2024 और 2026 के मामले तथा जैत थाने के वर्ष 2022 से 2025 तक के कई मामले शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।