Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 28 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
डीग गेट चौकी इंचार्ज पर मजदूर को झूठे गांजा केस में फंसाने का आरोप, ग्रामीणों संग SSP पहुंचे पीड़ित

मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र की डीग गेट चौकी पुलिस पर एक गरीब मजदूर को गांजा तस्करी के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगा है। मामले को लेकर सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पीड़ित परिवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचा और निष्पक्ष जांच की मांग की।

पीड़ित सौरभ ठाकुर का आरोप है कि 26 सितंबर की शाम डीग गेट चौकी के पुलिसकर्मी उसके पड़ोसी सुरेश के बारे में पूछताछ करने आए और उसे चौकी लाने को कहा। सौरभ के अनुसार, वह सुरेश को साथ लेकर चौकी पहुंचा, जहां चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबल ने सुरेश के साथ मारपीट की।

वहीं सुरेश का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल रखकर दबाव बनाया और जबरन यह कबूल करवाया कि सौरभ गांजा बेचता है तथा वह खुद भी तस्करी करता है। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ 240 ग्राम गांजा बरामदगी का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि सुरेश दिहाड़ी मजदूर है, बेलदारी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Previous News

राजदरबार बिल्डर पर पुश्तैनी जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, चालकों को दिलाई सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ