Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 28 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
110 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मथुरा जिला जुजित्सु चैंपियनशिप संपन्न

मथुरा के डैम्पियर नगर स्थित आईएमए हॉल में मथुरा जिला जुजित्सु चैंपियनशिप एवं यूपी स्टेट चयन प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न डोजो से 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

वीओ: प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने न्यूआजा और फाइटिंग सिस्टम की विभिन्न आयु एवं भार वर्ग स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन आगामी उत्तर प्रदेश राज्य जुजित्सु चैंपियनशिप 2026 के लिए किया गया।

चयनित खिलाड़ी 24 और 25 अक्टूबर को नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मथुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समापन समारोह में मथुरा पुलिस लाइन के आरआई राम रतन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनके अनुशासन, समर्पण और मेहनत की सराहना की। वहीं निरीक्षक रवि भूषण शर्मा, एलएचसी हेमवती शशिप्रभा, तथा जुजित्सु एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव शिहान अमित अरोड़ा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिला जुजित्सु एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रियंका पाध्याय और महासचिव लवली शर्मा के नेतृत्व में हुआ। तकनीकी निदेशक एवं राष्ट्रीय ए-ग्रेड निर्णायक शिहान सिराज अहमद के मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई।

आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए राज्य प्रतियोगिता के लिए मथुरा टीम को शुभकामनाएं दीं।

Previous News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का होली गेट पर प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च

Next News

घर से गई 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा