मथुरा में चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और चुनावी पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों के विरोध में सोमवार को मथुरा-वृंदावन महानगर कांग्रेस कमेटी ने होली गेट चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला।
वीओ: महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रदीप माथुर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। होली गेट चौराहे पर प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और उसकी पारदर्शिता, निष्पक्षता व विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों को लेकर कांग्रेस जनता की आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और निष्पक्षता बनाए रखना बेहद आवश्यक है।