Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 28 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामकिशन शर्मा का अभिनंदन, 'भारत रत्न' देने की उठी मांग

मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित एक स्थानीय होटल में राजस्थान के भरतपुर से पूर्व सांसद एवं कई बार विधायक रहे 101 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामकिशन शर्मा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि पंडित रामकिशन शर्मा का स्वतंत्रता आंदोलन और सार्वजनिक जीवन में लंबा और अमूल्य योगदान रहा है। वे पूरे भारत की पसंद हैं, इसलिए सभी लोग एकत्र होकर भारत सरकार से उन्हें 'भारत रत्न' सम्मान देने की मांग करेंगे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद मंडेला सम्मान प्राप्त समाजवादी चिंतक दीपक मिश्रा ने लोहिया जी के साथ देश के आंदोलनों में पंडित रामकिशन शर्मा के अतुलनीय योगदान को याद किया। वहीं, समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र केसरिया ने कहा कि देश की आजादी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने बताया कि राजस्थान की राजनीति में उनका आज भी विशेष प्रभाव है और मुख्यमंत्री तक उनसे सलाह-मशवरा लेते हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी, अशोक चकलेश्वर, बिट्टू भैया, कुंवर नरेंद्र सिंह, जगदीश कौशिक, पन्ना लाल गौतम, मुकेश धनगर और अबरार हुसैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अंत में पंडित गुरुदेव शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

Previous News

वृंदावन में चोर गिरफ्तार: अवैध चाकू, चोरी का मोबाइल, पर्स और नकदी बरामद

Next News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का होली गेट पर प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च