Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 213 ग्राम अवैध गांजा के साथ शाहरुख गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना जैत पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 213 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार तड़के करीब 12:05 बजे चौकी चारधाम से अल्हेपुर गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान शाहरुख पुत्र रियाजुद्दीन उर्फ राजू (29 वर्ष) निवासी घियामंडी, थाना कोतवाली मथुरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 213 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना जैत में मुकदमा संख्या 643/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और रिसीविंग से जुड़े कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में जैत पुलिस टीम ने की।

Previous News

मुखराई प्रकरण को लेकर युवाओं ने जताया आक्रोश, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next News

संस्कृति विवि की फ्रेशर पार्टी 2026: डीजे की धुनों पर देर रात तक झूमे छात्र, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां