Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुखराई प्रकरण को लेकर युवाओं ने जताया आक्रोश, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गोवर्धन क्षेत्र में सामने आए दो अलग-अलग मामलों को लेकर गुरुवार को करणी सेना, सवर्ण समाज, गोरक्षा दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवाओं ने क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह से मुलाकात कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

युवाओं ने गोवर्धन कस्बे में एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। इसके साथ ही मुखराई गांव से जुड़े एक मामले का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना हुई है और इसमें संबंधित आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से मुखराई प्रकरण में शीघ्र प्रगति की मांग रखी।

क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की।

Previous News

विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज: 23 अक्टूबर को मतदान, डीएम ने राजनीतिक दलों संग की बैठक

Next News

जैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 213 ग्राम अवैध गांजा के साथ शाहरुख गिरफ्तार