उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 15-15 मतदान केंद्र तथा 19-19 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वर्तमान में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 10,642 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 6,683 मतदाता पंजीकृत हैं।
बैठक में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि 22 सितम्बर 2026 से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान तथा 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।