Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नौहझील हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद

थाना नौहझील पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में नौहझील पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह करीब 9:24 बजे मुडलिया-बाजना रोड पर रामचरन की ट्यूबवेल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से सतेन्द्र कुमार (35) पुत्र जहान सिंह, निवासी मुडलिया थाना नौहझील को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या के मुकदमा संख्या 292/2026 में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Previous News

सुरीर में दर्दनाक हादसा: खेत में पलटी पशुओं से भरी पिकअप, चालक की मौत; साथी घायल

Next News

विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज: 23 अक्टूबर को मतदान, डीएम ने राजनीतिक दलों संग की बैठक