Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जनपद न्यायाधीश ने सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों को बांटे वस्त्र, शिक्षा व कौशल से भविष्य संवारने का दिया संदेश

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में आयोजित एक प्रेरणादायी कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने किशोरों को टी-शर्ट और लोवर वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने किशोरों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें नई शुरुआत करने और शिक्षा व कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि जीवन की बीती घटनाओं को पीछे छोड़कर प्रत्येक किशोर को अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्प्रेक्षण गृह में उपलब्ध शिक्षा, प्रशिक्षण और संसाधनों का सदुपयोग कर किसी एक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है।

उन्होंने किशोरों को सलाह दी कि गृह से बाहर जाने से पहले कोई उपयोगी कौशल अवश्य सीखें, ताकि भविष्य में सम्मानजनक रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। साथ ही उन्होंने अध्यापकों को नियमित रूप से शिक्षा, सामान्य ज्ञान और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।

Previous News

मिशन शक्ति फेज-5.0: फरह पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन के प्रति किया जागरूक

Next News

खाद की दुकान बंद होने से किसान परेशान, डीएम से जय दुर्गा खाद भंडार खुलवाने की मांग