उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना फरह की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्तों और सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी अथवा उत्पीड़न की घटना होने पर घबराने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या निकटतम थाने में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।
इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल सतर्कता के संबंध में भी महिलाओं को जागरूक किया गया।