Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 30 सितंबर के लखनऊ धरने की मांगी अनुमति

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मांट क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी मांट चंद्र भूषण प्रताप एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा।

दर्जनों आशा कार्यकर्ता पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पहुंचीं, जहां उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं और लंबित मांगों से अवगत कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचीं। यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी चंद्र भूषण प्रताप को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विभिन्न मांगों के समाधान के साथ 30 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया गया।

आशा कार्यकर्ता साधना ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करने की अपील की।

Previous News

महिला थाना की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

Next News

मिशन शक्ति फेज-5.0: फरह पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन के प्रति किया जागरूक