Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महिला थाना की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिला थाना की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया।

अभियान में बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने समझाया कि बस, रास्तों और सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या निकटतम थाने में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।

इसके अलावा व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल सतर्कता के बारे में भी बालिकाओं को जागरूक किया गया।

पुलिस ने बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। साथ ही 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 सहित सभी प्रमुख आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

 
Previous News

थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने चलाया अभियान

Next News

आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 30 सितंबर के लखनऊ धरने की मांगी अनुमति