Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रशिक्षु IAS सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन की SDM, तीन तहसीलदारों के भी तबादले

 जनपद में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी सीपी सिंह ने दो उप जिलाधिकारियों सहित तीन तहसीलदारों के तबादले किए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए इन तबादलों के तहत गोवर्धन की जिम्मेदारी प्रशिक्षु आईएएस सलोनी गौतम को सौंपी गई है।

तबादला आदेश के अनुसार गोवर्धन में तैनात उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह को वहां से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर प्रशिक्षु आईएएस सलोनी गौतम को एसडीएम गोवर्धन बनाया गया है।

वहीं तहसीलदारों के स्तर पर भी बदलाव किया गया है। तहसीलदार माट सुशील कुमार सिंह गुप्ता को तहसीलदार गोवर्धन के पद पर तैनाती दी गई है। कृष्ण गोपाल मिश्र को तहसीलदार (न्यायिक) के रूप में तैनात किया गया है, जबकि रजनीश कुमार रंधावा को तहसीलदार सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के बाद तहसीलों में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को गति देने पर जोर रहेगा।

Previous News

आंखों और दांतों की जांच शिविर में उमड़े मरीज, चिकित्सकों ने दिया उचित परामर्श

Next News

थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने चलाया अभियान