Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक के दो जगह फ्रैक्चर

गोवर्धन थाना क्षेत्र के अड़ींग-प्रमोदरिया मार्ग पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके शरीर में दो स्थानों पर फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशिफ अली (26) पुत्र अली शेख, निवासी नीम गांव, स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोवर्धन पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे जांच की।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. करीम अख्तर कुरैशी ने बताया कि घायल युवक के शरीर में दो स्थानों पर फ्रैक्चर पाया गया है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Previous News

थाना रिफाइनरी की मिशन शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

Next News

आंखों और दांतों की जांच शिविर में उमड़े मरीज, चिकित्सकों ने दिया उचित परामर्श