Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाना रिफाइनरी की मिशन शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना रिफाइनरी की मिशन शक्ति टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल सतर्कता के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। अभियान के दौरान 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 सहित सभी प्रमुख आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा: चलती बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत; कई घायल

Next News

गोवर्धन में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक के दो जगह फ्रैक्चर