मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस चौकी प्रभारी बाजना कट हरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार दुर्घटना शाम करीब 7:10 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 67.800 पर नोएडा से आगरा जाने वाले मार्ग पर हुई। बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक चला रहे टिंकू पुत्र महिपाल सिंह, निवासी बंटी गढ़ी, थाना बिसावर (हाथरस), अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया।
सूचना मिलते ही पीआरवी-5837 मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहझील पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को एक्सप्रेसवे से हटवाकर सड़क किनारे कराया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है