Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस ने इस्कॉन गौशाला के पास दबोचा हिस्ट्रीशीटर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना वृंदावन पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक हिस्ट्रीशीटर युवक को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 23 सितम्बर की रात करीब 9:30 बजे इस्कॉन गौशाला वाली गली के पास से रवि उर्फ भुल्लीराम (21 वर्ष) निवासी ग्राम नरी सेमरी, थाना छाता को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।

पहले से दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, आबकारी और बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसके चलते उसे हिस्ट्रीशीटर अपराधी माना जाता है।

थाना वृंदावन पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Previous News

महावन पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान में आत्मरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Next News

थाना बलदेव की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान