Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महावन पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान में आत्मरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना महावन की मिशन शक्ति टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में छेड़खानी जैसी घटनाओं से न डरने तथा तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के बारे में भी जागरूक किया गया। महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

पुलिस ने अभियान के दौरान महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930—की उपयोगिता एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई

Previous News

वृंदावन में श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया स्वामी भगवती शरण देवाचार्य का तिरोभाव महोत्सव

Next News

वृंदावन पुलिस ने इस्कॉन गौशाला के पास दबोचा हिस्ट्रीशीटर