Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया स्वामी भगवती शरण देवाचार्य का तिरोभाव महोत्सव

वामन द्वादशी के पावन अवसर पर मदन मोहन कुंज में पूज्य गुरुदेव स्वामी भगवती शरण देवाचार्य महाराज का तिरोभाव महोत्सव श्रद्धा, वैदिक विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरुदेव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

नारद पीठाधीश्वर गद्याचार्य हेमकांत शरण देवाचार्य महाराज ने बताया कि प्रातःकाल ठाकुर जी एवं पूज्य गुरुदेव की पावन चरण पादुकाओं का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य आरती एवं विशेष पूजन संपन्न हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

महोत्सव के दौरान आयोजित संकीर्तन एवं संत सभा में संतों ने स्वामी भगवती शरण देवाचार्य महाराज के तप, त्याग, भक्ति साधना और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दिनभर चले दर्शन, पूजन एवं महाप्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में संतों, ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरुदेव के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।

Previous News

स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन का समापन: सुर, ताल और नृत्य से कलाकारों ने दी भावपूर्ण भावांजलि

Next News

महावन पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान में आत्मरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी