Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
3 अक्टूबर से सजेगा रामभक्ति का मंच: मुकुट पूजन के साथ शुरू होगी 21 दिवसीय श्री रामलीला

श्री रामलीला सभा द्वारा आयोजित होने वाले 21 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। बुधवार शाम चित्रकूट मसानी रामलीला स्थल पर महोत्सव की आधिकारिक पत्रिका का भव्य विमोचन किया गया। इसी के साथ घोषणा की गई कि 3 अक्टूबर को मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा।

चित्रकूट रामलीला स्थल पर 20 से 30 सितम्बर तक रामलीला के स्वरूपों एवं पात्रों का पूर्वाभ्यास चल रहा है। पूर्वाभ्यास के दौरान आयोजित समारोह में सभा के प्रेरणा स्रोत गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष रामलीला को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त होगा।

सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल एवं महामंत्री मूलचंद गर्ग ने बताया कि इस बार रामलीला महोत्सव का आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटलीकरण किया गया है। मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और डिजिटल प्रस्तुतियों के जरिए आयोजन को नया आयाम दिया जाएगा।

पत्रिका विमोचन समारोह में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, उपसभापति जुगल किशोर अग्रवाल, नंद किशोर अग्रवाल, मंत्री विजय किरोड़ी, कोषाध्यक्ष शैलेश सर्राफ, लीला मंत्री नागेंद्र मोहन मित्तल, प्रचार मंत्री पं. शशांक पाठक सहित सभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Previous News

मथुरा में SSP के निर्देश पर चला सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की जांच के साथ पुलिस ने किया पैदल गश्त

Next News

असत्य पर सत्य की विजय का संदेश लेकर निकली भगवान वामन की भव्य शोभायात्रा