वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके साथ ही थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और नागरिकों से किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे चेकिंग और पैदल गश्त अभियान लगातार जारी रहेंगे