Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 24 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फरह में CO ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी ने थाना फरह क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर प्रभावी पुलिसिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Previous News

नगर आयुक्त ओजस्वी राज का विज़न ,23 करोड़ की लागत से जवाहर बाग बने श्रीकृष्ण लीला थीम वाला वेस्ट टू वंडर पार्क

Next News

मथुरा में खौफनाक वारदात का खुलासा: अपहरण कर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले 6 आरोपी व 1 महिला गिरफ्तार