Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हत्या के मामले में वांछित 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

थाना नौहझील पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को नौहझील कस्बा रोड स्थित निषादराज तिराहे के पास से दबोचा।

पुलिस के अनुसार 23 सितम्बर 2026 को सुबह 9:40 बजे थाना नौहझील पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू (21 वर्ष) पुत्र जवाहर सिंह, निवासी ग्राम भैरई, थाना नौहझील को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना नौहझील में दर्ज मु0अ0सं0 290/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या के मामले में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विवेचना नियमानुसार जारी है

Previous News

विधान परिषद चुनाव 2026: मथुरा में मतदेय स्थलों को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

Next News

बी.एस.ए. कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिया स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का संदेश