Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बी.एस.ए. कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिया स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का संदेश

बी.एस.ए. कॉलेज, मथुरा में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाईं।

महाविद्यालय परिसर में बनाई गई रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने रंगों के माध्यम से स्वच्छ भारत, हरित पर्यावरण और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, राष्ट्रीय चेतना और सेवा भावना का विकास करती हैं।

अभियान के तहत लगातार हो रहे आयोजन

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर को “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम से हुई थी, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने परिसर में 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए।

इसके बाद 18 सितम्बर को गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं 21 सितम्बर को “मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा 22 सितम्बर को इसी विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने भारत के विकास, शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य पर अपने विचार प्रस्तुत कि

पूरे अभियान का संचालन प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों में डॉ. बबीता अग्रवाल, डॉ. खुशवंत सिंह, डॉ. एस.के. राय, डॉ. मधु त्यागी सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षकों का सहयोग रहा।

इस अवसर पर बी.एस.ए. कॉलेज अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व सीडीओ आर.एस. गौतम तथा बीबीएम कॉलेज बाह के डॉ. सतीश यादव भी उपस्थित रहे और छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

Previous News

हत्या के मामले में वांछित 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Next News

राजीव एकेडमी के बीबीए विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण, डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में सीखी उत्पादन व निर्यात की कार्यप्रणाली