उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार कुछ अधिकारियों को पीएसी, स्पेशल सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन फोर्स (SSPF), आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW), एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों में नियुक्त किया गया है। वहीं कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने का उद्देश्य बताया जा रहा है।
शासन द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.
एंकर: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के एसपी बदले हैं, जबकि पीएसी, ईओडब्ल्यू, एटीएस और एसएसपीएफ जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।