Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में भीषण हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से लोडर टैम्पो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर

थाना राया क्षेत्र में मंगलवार को अलीगढ़ मार्ग पर गांव कोयल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर और लोडर टैम्पो की आमने-सामने भिड़ंत में भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर टैम्पो के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गया।

हादसे में टैम्पो चालक बकील पुत्र लाउद्दीन, निवासी मेवाती मोहल्ला, गोविंद नगर (मथुरा) गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि लोडर टैम्पो हाथरस से मथुरा की ओर जा रहा था, जबकि ट्रैक्टर राया से हाथरस की दिशा में जा रहा था।

सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी इंतजार अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल चालक को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर की पहचान कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous News

मथुरा पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग

Next News

कोसीकलां में नौकरी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर