Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसीकलां में नौकरी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव गिडोह निवासी एक युवक पर मंगलवार को नंदगांव रोड पर कथित रूप से कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सीएचसी कोसीकलां और बाद में हाइयर सेंटर रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बालकृष्ण, जो फरीदाबाद में नौकरी करते हैं, काम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नंदगांव रोड पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद परिजन घायल को थाना कोसीकलां ले गए, जहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

चिकित्सकों ने बालकृष्ण की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हाइयर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाना कोसीकलां तथा अस्पताल परिसर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले उनके घर पर भी फायरिंग हुई थी, जिसके बाद अब हुए हमले से परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

Previous News

राया में भीषण हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से लोडर टैम्पो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर

Next News

बलदेव पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक