Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मंगलवार को मथुरा पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस सड़कों पर उतरी और बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की।

अभियान के दौरान थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लोगों से संवाद भी किया तथा व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। जनपद में ऐसे गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे

Previous News

राया में रोकी गई श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प यात्रा

Next News

राया में भीषण हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से लोडर टैम्पो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर