Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 23 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में रोकी गई श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प यात्रा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प यात्रा को मंगलवार को राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस-प्रशासन ने करीब एक घंटे तक रोक लिया। यात्रा रुकने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली और अनुयायियों ने नारेबाजी की।

प्रयागराज के जानवा स्थित सीता रसोई भगवा विरसा मुंडा सेवा संस्थान के महंत स्वामी हरिनारायण दास के निर्देशन में निकली यह यात्रा 19 से 22 सितंबर तक प्रस्तावित है। यात्रा में सैकड़ों बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल हैं।

बाद में उपजिलाधिकारी सदर मोहित कुमार ने यात्रियों से वार्ता कर आश्वासन दिया। स्वामी हरिनारायण दास द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान नहीं जाने की सहमति देने के बाद प्रशासन ने यात्रा को मथुरा के पड़ाव स्थल से गोवर्धन और राधाकुंड तक जाने की अनुमति दे दी, जिसके बाद यात्रा शांतिपूर्वक रवाना हो गई।

Previous News

संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर साक्ष्य आधारित आयुर्वेद पर मंथन

Next News

मथुरा पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग