Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 19 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संस्कृति यूनिवर्सिटी के आंतरिक हैकाथॉन 2026 में 294 छात्रों ने दिखाया हुनर, 49 टीमों ने पेश किए इनोवेटिव आइडियाज

मथुरा स्थित संस्कृति विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच नवाचार, रचनात्मकता, समस्या-समाधान और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'आंतरिक हैकाथॉन 2026' का सफल आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी और डीन एकेडमिक्स डॉ. रेनू गुप्ता ने छात्रों को तकनीक के जरिए देश की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से 'स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन' जैसे राष्ट्रीय मंचों पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का आह्वान किया।

इस हैकाथॉन में कुल 49 टीमों के 294 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के नियमानुसार प्रत्येक 6 सदस्यीय टीम में कम से कम एक छात्रा का होना अनिवार्य था। प्रतिभागियों ने अपने तकनीकी ज्ञान और टीम वर्क के बल पर नए व अनोखे आइडियाज प्रस्तुत किए।

छात्रों के आइडियाज का मूल्यांकन जूरी सदस्य डॉ. दीपांशु शर्मा, डॉ. स्मृति मिश्रा, कृष्ण भारद्वाज, सुमित कुमार और नितेश ने उनके तकनीकी दृष्टिकोण, व्यावहारिकता, प्रस्तुतीकरण और भावी प्रभाव के आधार पर किया। कार्यक्रम का कुशल समन्वय एसआईएच आयोजन टीम के डॉ. वीरेंद्र कुमार मेहला और कार्तिकेय पांडे ने किया। अंत में डॉ. वीरेंद्र कुमार मेहला ने सभी अतिथियों, जूरी सदस्यों और प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पेश कर आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

Previous News

वृंदावन में स्वामी हरिदास संगीत-नृत्य महोत्सव का भव्य आगाज़

Next News

वृन्दावन: 19 सितंबर से शुरू होगा 52वाँ श्रीमद्भागवत जयंती व श्रीराधा जन्म महोत्सव, 26 को भव्य संत सम्मेलन