वृन्दावन स्थित श्री आचार्य पीठ में ठाकुर श्री सत्यनारायण भगवान एवं श्री मदन मोहन लाल जी के पावन सानिध्य में 19 से 26 सितम्बर तक 52वाँ श्रीमद्भागवत जयंती व श्रीराधा जन्म महोत्सव अत्यंत भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस सात दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान युवराज वेदान्त आचार्य जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे, जिनमें मुख्य रूप से मूल भागवत पाठ, तुलसी अर्चना, विष्णु सहस्रनाम पाठ, विद्वत सम्मेलन और संत-भक्त सेवा के विविध आयोजन शामिल हैं।
इस कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों की बात करें तो 22 सितम्बर को हनुमद् आराधन मंडल द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई कथा-वाचकों एवं पूज्य संतों की उपस्थिति रहेगी।
वहीं, महोत्सव के अंतिम दिन 26 सितम्बर को एक विशाल एवं ऐतिहासिक संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के पूज्य धर्माचार्य भाग लेंगे। इस पूरे भव्य आयोजन को लेकर यदुनंदन महाराज द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई है। (रिपोर्ट: राहुल ठाकुर)