Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गणेश टीले पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणपति का पंचामृत अभिषेक

मथुरा। सैकड़ों वर्ष प्राचीन गणेश टीला मंदिर में सोमवार को भगवान गणपति का जन्म महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। वैदिक परंपराओं एवं वेद ध्वनियों के मध्य भगवान गणेश का पंचामृत अभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मंदिर के महंत देवकी नंदन चतुर्वेदी ने सर्वप्रथम गंगाजल से भगवान गणपति का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और बूरे से विधि-विधानपूर्वक पंचामृत अभिषेक कराया गया।

अभिषेक के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु अपने घरों से दूध, दही, घी और शहद लेकर पहुंचे और भगवान गणपति का अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में शहनाई वादन और बधाई गायन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

महोत्सव के उपरांत श्रद्धालुओं एवं मंदिर से जुड़े सदस्यों ने भगवान गणपति के जन्मोत्सव का महत्व बताते हुए सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

Previous News

मथुरा: थाना बलदेव पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त राहुल को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

Next News

मथुरा: RCA बालिका महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, डॉ. धर्मराज ने हिंदी को रोजगार से जोड़ने पर दिया जोर