Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: थाना बलदेव पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त राहुल को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

मथुरा जिले की थाना बलदेव पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई दिनांक 14.09.2026 को समय करीब 00.50 बजे अमल में लाई गई।

प्राप्त विवरण के अनुसार, थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र कस्बा बलदेव से करीब 02 किलोमीटर दूर छिबरऊ पुलिया से 100 मीटर हनुमान तिराहे की तरफ (दिशा पूरब) से अभियुक्त को दबोचा गया। पुलिस पूछताछ और जांच में गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राहुल पुत्र बनी सिंह, निवासी ऊचागांव, थाना सादाबाद, जिला हाथरस, उम्र करीब 35 वर्ष ज्ञात हुआ है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया।

अवैध शस्त्र बरामदगी के इस मामले में थाना बलदेव पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 318/2026, धारा 4/25 आयुध अधिनियम 1959 एक्ट के तहत केस पंजीकृत किया गया है तथा पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना बलदेव के थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा, उप-निरीक्षक सज्जनपाल सिंह, उप-निरीक्षक रविन्द्र सिंह, रिजर्व आरक्षी 834 अभिषेक एवं रिजर्व आरक्षी 540 चन्द्रमोहन मुख्य रूप से शामिल रहे।

Previous News

मथुरा: कोसीकलां पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध रायफल, कार और हथियारों के साथ 6 अभियुक्त गिरफ्तार

Next News

गणेश टीले पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणपति का पंचामृत अभिषेक