Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 12 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: ब्रज दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत- अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मथुरा में ब्रज दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार को गोवर्धन की परिक्रमा लगाने के लिए निकले श्रद्धालुओं का टेंपो अचानक बीच सड़क पर कुत्ता आ जाने के कारण पलट गया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर हालत के चलते 50 वर्षीय उमेश को मथुरा के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

श्रद्धालु की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी, उन्होंने जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। स्थिति को संभालते हुए अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ चिकित्सक मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थानीय पुलिस को बुलाया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि वे मूल रूप से अमरोहा जनपद के गजरौटा के रहने वाले हैं। ब्रज दर्शन के लिए लगभग तीन दर्जन लोग आए थे। गोवर्धन की परिक्रमा के लिए निकलते वक्त रास्ते में कुत्ते को बचाते समय टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 50 वर्षीय उमेश की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

Previous News

मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, शव लेकर कॉलेज पहुंचे परिजन

Next News

महाराजा अग्रसेन जयंती: 35 किलो चांदी के सिंहासन पर विराजेंगे महाराजा, 18 राजकुमार सफेद घोड़ों पर होंगे सवार